Honeymoon Destination In india भारत में हनीमून के लिए सबसे अच्छे शहर

Written: Oct 03, 2017 | Updated: Feb 03, 2023

भारत में हनीमून के लिए सबसे अच्छे शहर  शादी जीवन की सबसे सुखद और अनोखी घटना होती है इसलिए अमीर हो या गरीब, सभी शादी से जुड़ी अनोखी यादों को जीवन भर के लिए यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। हनीमून का नाम सुनते ही लोगों के मन में गुदगुदी-सी होने लगती है। वास्तव में हनीमून पीरियड एक ऐसा ही समय होता है जहां घर-परिवार से दूर दो लोगों को नजदिकियां मिलती है। पति-पत्नी के रूप में दोनों प्राणी एक दूसरे के विचारों को जानते, समझते और भविष्य के लिए अनुकूल बनाते हैं। यदि यह कहा जाए कि किसी भी विवाहित जोड़े के लिए हनीमून पीरियड जीवन के सुखमय शुरुआत का आधार होता है तो गलत नहीं होगा। शादी शुदा जोड़े हों या फिर विवाह के पड़ाव पर पहुंचे युवा, सभी के मन में हनीमून को लेकर अनेक तरह की कल्पनाएं बनने लगती है। शादी के बाद प्रायः ऐसा देखा जाता है कि हनीमून को लेकर दंपत्तियों के मन में उलझन-सी रहती है। भारत में हनीमून को यादगार बनाने के लिए सबसे बेहतर स्थान कौन-कौन से हैं, इसकी जानकारी युवा जोड़े को नहीं होती इसलिए नव दम्पत्ति सहित सभी लोगों के लिए हनीमून के लिए भारत के सबसे बेहतर हनीमून स्पॉट की चर्चा की जा रही है। आशा है कि यह सूची आपके काम आएगी और आप सभी अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत निम्न मनोरंजक स्थानों से करेंगे। 

1.  श्रीनगर 

 कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। किसी भी नवदम्पत्ति से पूछा जाए कि हनीमून के लिए वे किस स्थान को सबसे अधिक पसंद करते हैं तो पहला नाम कश्मीर का होगा। कश्मीर में बर्फीली वादियों के साथ-साथ तन-मन का मनोरंजन करने वाली एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल है। कश्मीर में श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग की हसीन वादियां आपके हनीमून को सदा के लिए यादगार बना देंगी। इसके साथ ही डल जैसी विश्व भर में मशहूर है जहां आप भरपूर आनंद उठा सकते हैं। 

2. शिमला 

बर्फ से ढकी वादियों वाली शिमला हिमालय की गोद में बसा हुआ है। वैसे तो यहां सालों भर पर्यटक घूमने आते हैं लेकिन यहां सर्दी के मौसम में शिमला की खूबसूरती कुछ अलग ही देखते बनती है। ठंडी हवाओं के बीच दो प्राणी के दिल की बात बिना बताए ही एक-दूसरे को समझ आ जाती है। सचमुच यदि आप शिमला आते हैं तो यह आपके जीवन का सबसे यादगार पल बन जाएगा।

 3. उदयपुर 

यह महलों और झीलों वाला शहर है। यदि नवदम्पत्ति अपने हनीमून की याद को खूबसूरत राजसी ठाठ व कसुंदर दृश्य के साथ यादगार बनाना चाहते हैं तो उदयपुर सबसे उत्तम है। आलीशान महल, सुंदर बाग बगीचे और झीलें इस शहर की खूबसूरती हैं। यहां आप अक्टूबर से मार्च के बीच आना सबसे अच्छा होता है।

4. केरल 

केरल वास्तव में एक ऐसी जगह है जहां प्रत्येक इंसान जीवन में कम से कम एक बार तो जरूर आना चाहता है। नवदम्पत्ति यदि अपने जीवन की शुरुआत केरल से करते हैं तो यादें और भी अधिक खूबसूरत हो जाती हैं। केरल में प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत और रोमांचित करने वाला नजारा है। इसे प्रकृति का वरदान कहा जाए तो कोई गलती नहीं होगी। यहां आप समुद्री तट का भी आनंद उठा सकते हैं। 

5. दार्जिलिंग 

खूबसूरत पहाड़ी इलाके, टॉय ट्रेन एवं चाय के बगान के साथ कुदरती नजारा। यह दार्जिलिंग की पहचान है। इसे भारत का सबसे मशहूर हिल स्टेशन कहा जाता है। अनेकों विवाहित जोड़े हनीमून के लिए दार्जिलिंग भी जाते हैं। दार्जलिंग को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां की बर्फ से ढकी ऊंची ऊंची वादिंया, नदियां, ऊंचे-ऊंचे देवदार के वृक्ष मन को मोह लेते हैं। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा काफी अच्छा होता है। इसके अलावा सेनथल झील, ऱॉकगार्डन भी घूमने के लिए अच्छी जगह हैं।

 6. कुर्ग 

इसे भारत का 'स्कॉटलैंड' कहा जाता है। मैसूर से 100 कि.मी. की दूरी पर स्थित कूर्ग हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक अनमोल छठा बिखेरने के कारण चर्चित है। यहां का मौहाल अन्य शहरों की अपेक्षा अधिक शांत और एंकात है, इसलिए यह युगल प्रेमियों के बीच काफी पंसद किया जाता है। यहां आप मार्च से मई एवं जुलाई से सिंतबर के बीच यात्रा कर सकते हैं। 

7. गोवा 

गोवा के बारे में सभी जानते हैं। समुद्री तट के किनारे बसा यह शहर अधिकांश युगल प्रेमियों के बीच हनीमून के लिए पहली पसंद माना जाता है। ऊचें-ऊचें नारियल के पेड़ और दूर तक का शांत वातावरण और इस वातावरण में अपने हमसफर के बीच फुर्सत के क्षण, न सिर्फ जीवन की शुरुआत को यादगार बनाते हैं बल्कि बिताने वाले हर पल को बहुत ही खूबसूरत और मनोरंजक बनाते हैं। गोवा अपने समुद्र तटों, वॉटर स्पोटर्स एडवेंचर, चर्च और नाइट लाइफ के लिए जाना जाता है। 

8. अंडमान निकोबार द्वीप 

 मानव अपने स्वभाव के अनुसार एकांत और शांति की तलाश में भी रहता है। यदि आपको एकांत, शांति और समुंद्री तट के किनारे प्रियतम के बाहों में बाहें डालकर घूमने का खौक है तो अंडमान निकोबार द्वीप आपकी सबसे पहली पसंद होनी चाहिए। यहां के जैसा वातावरण विश्व के कुछ ही स्थानों में देखने को मिलता है। यह अपने सुन्दर समुंद्री तटों और स्कूब डाइविंग के लिए ही नहीं बल्कि घने जंगलों में पाए जाने वाले कई प्रजाती के पक्षी और सुन्दर फूल के लिए भी चर्चित है और हनीमून के लिए उत्तम है।

 9. मनाली

मनाली की सोलांग घाटी 300 मीटर की ऊंचाई वाली है। यहां प्रत्येक साल सर्दियों में विंटर स्किईंग फेस्टिवल का आयोजन होता है। यहां आकर पर्यटक कई प्रकार की साहसिक गतिविधियों जैसे पैराग्लैडिंग, पहाड़ों पर बाइक चलाना और स्किईंग भी कर सकते हैं। मनाली अपने आप में रोमांटिक और हनीमून के लिए सबसे उत्तम स्थान है। यहां की वादियां हर पल को रोमांटिक और यादगार बना देती है। बर्फ से ढकी हुई चोटियां, ठंडी हवाएं आपको मानो स्वर्ग में होने का एहसास कराती हैं। 

10. नैनीताल

 नैनीताल को झीलों का शहर कहते हैं। यहां आकर आप अपने हमसफर के साथ रंगीन वादियों को लुफ्त उठा सकते हैं। नैनीताल में कुमाऊं सबसे सुंदर हिल स्टेशन है। झीलों का शहर नैनीताल उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थतल है। बर्फ़ से ढके पहाड़ों के बीच बसा यह स्था्न झीलों से घिरा हुआ है। यहां हरे भरे ओक, पाइन, और रोडोडेंड्रन से भरे जंगल है जो इसे घूमने के लिए बहुत ही अच्छे स्थान हैं। नैनीताल के आस-पास हरी-भरी घाटी के मनोहारी दृश्यों को भी बहुत आनंदित करते हैं।

Let's talk about it

You may also like

  • School Student Tour Of Delhi Corbett Nainital

  • इन स्थानों पर लें नए साल

  • Best Hill Stations In India To Visit, घूमने के लिए भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशन

WhatsApp logo
perm_phone_msg Get a Callback

This site is protected by reCAPTCHA and the
Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

Quick Inquiry

Need Help? Give Us a Call

+918860706060

or

Fill up the form below and we will get back to you soon.

This site is protected by reCAPTCHA and the
Google Privacy Policy and Terms of Service apply.